Wednesday, October 26, 2011

आखिर स्टेडियमो से क्रिकेट क्रेजियो का टोटा क्यों

अभी हाल ही में पांच मैचों  की एकदिवसीय श्रंखला जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी| भारत ने इंग्लैंड में हुए  अपने सफाए का बदला भी ले लिया|  लेकिन  एक चीज़ जो सबसे कम प्रतीत हुयी वो थी दर्शको की संख्या

(१) यहाँ हैदराबाद में शुक्रवार को श्रंखला के पहले मैच  में स्टेडियम  लगभग आधा भरा हुआ था | उप्पल के राजीव गाँधी स्टेडियम में ४० हजार दर्शको के बैठने की जगह हैं| लेकिन वहां केवल २२ हजार लोग ही मौजूद थे| 

(२) करीब करीब ये ही हाल मोहाली में भी दिखा| वहां भी मैच को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखाई दिया| इधर भी आधे से ज्यादा सीटे खाली रही|

(३) देल्ही में भी हैदराबाद वाली स्थिति थी |

(४) श्रंखला के आखिरी और निर्णायक मैच के दौरान कोलकाता के इडेन गार्डन में भी अब तक का सबसे कम दर्शको का सूखा देखा गया| जो हैरान करने वाली बात हैं| इडेन गार्डन जो ६७,३०० सीटो वाला एक बड़ा स्टेडियम हैं वहां भी केवल २०००० हजार  दर्शक ही मैच को देहाने पहुंचे|
                                                  आखिर क्या कारण हैं 
(१) इसकी शुरुआत (आई .सी.सी ) विश्व कप और (आई .पी एल ) के बाद शुरु होती हैं|

(२)इसका कारन इंग्लैंड के हातो भारत की इंग्लैंड दौरे पर मिली शिकस्त को भी माना जा रहा हैं |
(3)दूसरा कारण अत्यधिक धकाऊ क्रिकेट को भी माना जा रहा हैं जिसके कारण खिलाडी चोटिल हुए और उनकी परफोर्मेंस गिरती रही| जिससे दर्शक अभी तक उभर नहीं पाए हैं 

(४)इसका एक और कारण आई सी .सी द्वारा क्रिकेट को ज्यादा रोचक बनाने के लिए लाये गये नियम भी हो सकते हैं |

(५) चोथा कारण T20 मैचो का आनंद ले चूका दर्शक वर्ग अब वन डे मैचो से मुह मोड़ रहा हैं| वरना लगातार मैचो में जीत और पूरी की पूरी  श्रंखला अपने नाम करने के बावजूद स्टेडियम में सुनापन समझ  से परे हैं| इस बार उपमहादीप में वन डे मैचो में दर्शको की कम दिलचस्पी को निराशा जनक माना जा रहा हैं|

(६) इस बार त्योहारों के दौरान मैचो के पड़ने के कारण भी दर्शक मैचो के टिकटों  पर ज्यादा खर्च नहीं कर पाए|


                               टी .वी दर्शक शमता  को मापने वाली एजेंसी (टैम)  के अनुसार आकडे 
  • टूर्नामेंट /श्रंखला          महिना               चैनल                                                   रेटिंग
  • चैंपियंस लीग T20    सितम्बर११         इ.एस.एस                                             १.६७
  • इंग्लैंड में वन डे         सितम्बर ११       इ .एस एस /स्टारक्रिकेट                         २.०७ 
  • भारत में वन डे          अक्टूबर ११         नियो ओ डी आई                                     २.17 
कुछ साल पहले तक खेले जा रहे  अच्छे क्रिकेट को देखकर दर्शक वर्ग खुश था| लेकिन शायद अब वो दर्शक प्रभावशाली चीजे देखना चाहता हैं इसलिए आज  क्रिकेट सीधे तौर पर  टी वी पर प्रसारित रेअल्टी शो से जैसे की 
कौन बनेगा करोडपति , बिग बॉस , इसके साथ  साथ महत्वपूर्ण राजनितिक विकास के कारण समाचार चैनलो ने भी अपनी जगह बाबा ली हैं |



1 comment:

  1. क्या आप अपने इस वाक्य पर थोड़ी अधिक रौशनी डाल सकते हैं, '' (४)इसका एक और कारण आई सी .सी द्वारा क्रिकेट को ज्यादा रोचक बनाने के लिए लाए गए नियम भी हो सकते हैं |''?

    ReplyDelete